Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में ग्राम प्रधानों का फरमान, कुर्सी में बैठने वाले पत्रकारों की करेंगे बेइज्जती, देखें नोटिस

फतेहपुर | अमौली विकास खण्ड ब्लॉक मुख्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां ब्लॉक मुख्यालय में सभी ग्राम प्रधानों की सर्वसम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष ने लिखित में ब्लॉक परिसर पर एक फरमान जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि कोई भी पत्रकार ब्लॉक मुख्यालय जाकर कुर्सी में बैठेगा तो उसकी बेइज्जती कर दी जायेगी.

यह नोटिस चस्पा देख क्षेत्रीय पत्रकार सोच में पड़ गए कि यह कैसा फरमान है की पत्रकार कुर्सी में बैठ गया तो बेइज्जती कर दी जायेगी.. असल में विकास खण्ड के अंतर्गत पाँच दर्जन से ज्यादा ग्राम सभाएं आती हैं, प्रत्येक ग्राम सभाओं में तैनात सचिव और ग्राम प्रधानों की जोड़ी ने विकास कार्य व साफ-सफाई, सड़क, नाली, हैण्ड पम्प मरम्मत करने के लिए आये बजट में से धन के बंदरबाट का ग्रामीणों ने आरोप लगाए तथा आवासों में जमकर धांधली कर अपात्रों को आवास दिए जाने का आरोप लगाया.

जिसमें ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत बबई ग्रामसभा में हुई जाँच में विकास कार्य एवं आवासों की धांधली को लेकर एक सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया. जिसकी खबर क्षेत्रीय पत्रकारों ने प्रकाशित की थी.

इसके बाद ख़बरों से झल्लाये ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष से मिलकर ब्लॉक मुख्यालय में आने जाने वाले पत्रकारों ऐंठन दिखाकर फरमान लिखित में लिख कर ब्लॉक में चस्पा कर दिया. इस तरह की नोटिस को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है.

वहीं, इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने बताया कि, उन्हें इस विषय की कोई जानकारी ही नहीं है, अगर ऐसा है तो उसे दिखवाते है.

भड़ास को फतेहपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए इनपुट पर आधारित..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन