Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पत्रकारों से बोली लालू यादव की बेटी- ‘यहां सवाल भी मेरा और जवाब भी मेरा’

लालू प्रसाद यादव की राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला लालू यादव के पूर्व दाहिने हाथ और पूर्व सांसद रह चुके रामकृपाल यादव से है. रामकृपाल पहले लालू की पार्टी में लालू के खास थे, बाद में टूट हुई और वह बीजेपी में जाकर बस गए थे.

खैर, लालू यादव की बेटी मीसा ने आज एक पत्रकार वार्ता में गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, “आप मेरे होमवर्क से बाहर का सवाल मत पूछिए. जो कुछ हम बताएं बस वही सवाल पूछिए. ऑउट ऑफ सिलेबस सवाल उन्हें पसंद नहीं हैं. यहां सवाल भी मेरा और जवाब भी मेरा.”

दरअसल पत्रकार उनसे राजनीति सं संबंधित सवाल पूछ लिए थे. इसपर उन्होंने खट से टोक दिया. कहा कि, “आप ये सब सवाल हमसे नहीं करिए, कल जेपी नड्डा आए थे, उन्होंने ये-ये बोला. आप उसपर सवाल करिए.”

इसके बाद मीसा ने पत्रकारों के सामने अपना पूरा होमवर्क खोलकर रख दिया. उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता सिर्फ चुनाव में बिहार आते हैं. वोट लेने के लिए उन्हें बिहार नजर आता है. चीनी मिलें बंद पड़ी हैं. उन लोगों ने 2019 और फिर 2024 में जो वादा किया था, उसकी चर्चा तो कर ही नहीं रहे हैं. भाजपा बताए स्पेशल पैकेज किस महीने में मिलेगा? किस साल में मिलेगा? जेपी नड्डा बताएं.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन