Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नमक रोटी की खबर दुनिया को बताकर पवन चले गए!

विजय विनीत-

कैंसर ले गया पत्रकार पवन जायसवाल को! मिर्जापुर के पत्रकार साथी पवन जायसवाल कैंसर से हार गए. अब वह हम लोगों के बीच नहीं रहे. क्रांतिकारी साथी को आखरी सलाम.

ज्ञात हो कि मीरजापुर के जमालपुर में एम डी एम में नमक रोटी की खबर से पवन ने सत्ता की चूले हिला दी थी। अगस्त -सितंबर की माह में पता चला कि उनका कैंसर एडवांस स्टेज पर है।

कैंसर के चौथे स्टेज को लगातार संघर्ष के बाद पवन ने मात दे दिया (बायोप्सी रिपोर्ट के अनुसार) लेकिन पुनः फेफड़े में संक्रमण ने एक बार फिर चुनौती खड़ी कर दी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

आर्थिक तंगी के बीच पवन का इलाज लगातार जारी रहा। पर फेफडे के संक्रमण ने उनकी सांसे रोकने में सफलता हासिल कर ली। पवन काफ़ी समय तक वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

    May 5, 2022 at 4:29 pm

    बहुत दुःखद खबर।
    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
    विनम्र श्रद्धांजलि I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन