Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मेरठ के पत्रकार पवन ठाकुर का हार्ट अटैक निधन!

राजपाल पारवा-

वन ठाकुर का जाना बड़ा दुख दे गया। 16 अगस्त 1996 को पवन ठाकुर ने दबथुवा डेटलाइन से दैनिक जागरण और मैंने अमर उजाला के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में पहला कदम रखा था। नवंबर 1997 में मैंने मेरठ का रूख कर लिया लेकिन पवन ठाकुर दबथुवा से अपनी सेवाएं निरंतर देते रहे।

शनिवार की शाम जब पवन ठाकुर का हार्ट अटैक से असामयिक निधन का समाचार मिला तो स्तब्ध रह गया। एक बारगी यकीन ही नहीं हुआ। फिर, दो साथियों को फोन किया तो दुखद खबर की पुष्टि की गई। पवन ठाकुर का अल्पायु में हम सभी को छोड़कर यूं जाना बहुत सालता रहेगा।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतृप्त परिवार को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन