Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चुनाव बीच यूपी के सहकारिता विभाग में 3 लाख का सलाहकार नियुक्त, जांच की मांग

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चुनाव आयोग तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश से यूपी के सहकारिता विभाग में नीरज कुमार नाम के व्यक्ति को 3 लाख रुपए प्रति माह पर सलाहकार नियुक्त किए जाने के मामले की जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के आंतरिक पत्र दिनांक 22 मई 2024 में नीरज कुमार को सलाहकार के रूप में एक वर्ष तक तीन लाख रुपये प्रति माह भुगतान की बात है, जो 29 मार्च 2024 के आदेश के क्रम में है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज कुमार को इस पद पर मौखिक आदेश के क्रम में रखा गया है और इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं है. उनका आदेश पूरी तरह अस्पष्ट है और यह भी नहीं लिखा गया है कि वह किस संगठन के सलाहकार हैं. दी जानकारी के अनुसार वे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के निकट संबंधी बताएं गए हैं.

उन्होंने इन्हें गंभीर तथ्य बताते हुए अविलंब जांच कर विधिक कार्रवाई कराए जाने की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन