Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

Video दिल्ली के फाइव स्टार होटल ‘पिकाडली’ में बारातियों को जब मिला ठंडा खाना तो देखें आगे क्या हुआ….

इस शादी में जिन-जिन ने शिरकत की, उनके लिए ये नजारा कभी न भूलने वाला रहा. शादी ब्याह की रस्म छोड़ सारे बाराती होटल के स्टाफ को पीटने और बर्तन क्राकरी तोड़ने में जुट गए थे. झगड़े की शुरुआत खाना ठंढा होने की शिकायत के बाद हुई. देखते ही देखते होटल स्टाफ और बारातियों में मारपीट शुरू हो गई.

साउथ वेस्ट जनकपुरी में एक शादी समारोह के दौरान फाइव स्टार होटल पिकाडली में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में होटल स्टाफ और शादी में शरीक लोगों के बीच मारपीट हो रही हैं. घटना इसी शनिवार की रात की है. होटल में शादी थी. उस दौरान समारोह में आए गेस्ट को ठंडा खाना परोसा गया. इसी बात को लेकर होटल के वेटर और स्टाफ से नोकझोंक हुई. इसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई. दोनों पक्षों में मारपीट हुई काफी संख्या में प्लेट टूटे.

पुलिस ने दोनों पक्षों पर 107/51 के तहत कार्रवाई की. होटल के एक वेटर के अलावा शादी में शामिल हुए 2 लोगों को पकड़ा गया जिन्हें बाद में जमानत मिल गई. डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को होटल पिकाडली की तरफ से लिखित शिकायत आई है जिस पर जांच की जा रही है.

ये है वायरल हुआ वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन