Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पिंक सिटी प्रेस क्लब के चुनाव में राधारमण शर्मा अध्यक्ष, रामेंद्र सोलंकी महासचिव और राहुल गौतम कोषाध्यक्ष बने

श्याम सुंदर शर्मा-

जयपुर पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को की गई। चुनाव में राधारमण शर्मा अध्यक्ष , रामेंद्र सोलंकी महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी सत्य पारीक ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजेंदर जयसवाल 278 मत और राहुल भारद्वाज 254 मत लेकर निर्वाचित घोषित हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम चुनाव जीते। उन्हें 384 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल द्विवेदी को चुनाव हराया है। अनिल द्विवेदी को 325 मत मिले हैं। संतोष कुमार शर्मा को 85 और नोटा पर 26 वोट मिले।

इससे पहले चुनाव अधिकारी सत्य पारीक ने कार्यकारिणी के 10 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया।

उम्मीदवार वोट

मोनिका शर्मा 488

अनिता शर्मा 304

दिनेश सैनी 299

पुष्पेंद्र राजावत 284

सन्नी अत्रे 269

नमो अवस्ती 265

विकास आर्य 259

उमंग माथुर 254

ओमवीर 242

दिनेश अधिकारी 239

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन