Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रधानमंत्री बनने की ओर योगीजी के बढ़ते कदम! देखें तस्वीरें

हरीश सिंह-

आज 28 साल बाद योगी जी अपने घर रुकेंगे। लेकिन चैनल पर मोदी जी छाए है। वे डेनमार्क में है।

यदि मोदी जी घर गये होते तो मीडिया में मोदी जी रहते। संन्यासी सर्व धर्म समभाव की भावना रखता है। लाउडस्पीकर का विवाद उठा तो बिना भेदभाव किये मंदिर मस्जिद सब पर से हटवा दिया। योगी सरकार में सबसे अधिक लाभ उसे मिला जो उन्हें वोट नहीं देते। लेकिन संत तो सभी प्राणी को एक समान समझते है।

यह योगी जी ही हैं जिन्होंने मीडिया को घर से एक किमी दूर रखा। मोदी होते तो मीडिया बाथरूम तक घुस जाती। गुजराती गैंग कितनी भी सियासत कर ले। देश पर राज यूपी ही करेगा, योगी जी के नेतृत्वकारी नीतियों से।

माँ के साथ के फ़ोटो इवेंट से मैसेज साफ़ है। योगीजी अब पूरे देश में लोकप्रिय होना चाहते हैं। लोकप्रिय तो पहले से हैं। अब दिलों में उतरना चाहते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र पीएस योगीजी की माँ के साथ की इन तस्वीरों को देख कर कहते हैं- “प्रधानमंत्री बनने की ओर योगीजी के बढ़ते कदम!”

ये भी पढ़ें-

योगी की माँ के कंधे पर अफ़सरों ने नया शाल तो डाला पर टैग हटाना भूल गए! देखें तस्वीरें https://www.bhadas4media.com/yogi-mother-pics/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन