Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

Video : मोदीराज में निजी बीमा कंपनियां किसानों को दांत दिखाकर चूस रही हैं

सुरेश चिपलुनकर-

जकल पूरे देश में मौसम अचानक करवट ले रहा है. अचानक बारिश हो जाती है. ऐसे में किसानों की फसलें खराब हो रही हैं.

हालांकि सरकार ने फसल बीमा कर रखा है और वो बीमा कंपनियों को क़िस्त भी भरती है, परन्तु इसमें पेंच ये है कि सरकार ने इस बीमा योजना में सरकारी बीमा कंपनियों की बजाय निजी बीमा कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

अब निजी बीमा कंपनियों के कुकर्म तो आप जानते ही हैं. अगर बारिश, आग या बाढ़ से मान लो किसान का दस रूपए का नुक्सान हुआ होगा, तो ये बीमा कम्पनियां उस गरीब किसान को बड़ी मुश्किल से धक्के खिला खिला के एक रूपया का मुआवजा देती हैं.

पता नहीं मोदीजी ने सरकारी बीमा कंपनियों को फसल बीमा का पैसा क्यों नहीं दिया, सरकारी कम्पनियां किसानों को थोडा कम नुकसान पहुंचातीं. लेकिन सरकार ने निजी बीमा कम्पनी वालों को 57000 करोड़ की इंश्योरेंस क़िस्त दी और उन्होंने सारा पैसा डकार लिया. बेचारे किसानों को किसी तरह रुला रुला कर चिड़िया के चुग्गे बराबर मुआवजा दिया. बहुत दुखद स्थिति है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन