Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

VIDEO : प्रधानमंत्री मोदी का ‘भारत 24’ के साथ खास इंटरव्यू

भारत24 चैनल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरव्यू दिया है. इस अवसर पर चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने कहा कि, इन दिनों सारे देश में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है, लोग मतदान कर रहे हैं और इस सारे माहौल में नेशनल मीडिया, रीजनल मीडिया और यहां तक कि इंटरनेशनल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू की धूम है. भारत के इतिहास में ये पहला अवसर है जब चुनाव के समय किसी पीएम ने इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों को इंटरव्यू दिया हो और फीडबैक लिया हो. उनके साथ इंटरेक्ट किया हो इसलिये एक ओर मीडिया गदगद है और दूसरी ओर खुद प्रधानमंत्री भारी बहुमत के साथ तीसरी बार शपथ लेने के लिये बिल्कुल तैयार हैं, खुशी और उत्साह के इस माहौल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत24 को भी इंटरव्यू दिया.

भारत24 चैनल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के विकास एजेंडे समेत कई विषयों पर विस्तार से बात की.

PM ने कहा कि, “संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले विपक्ष को संविधान पर बोलने का कोई हक नहीं है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में राहुल गांधी के चुनावी प्रत्याशी वाली भविष्यवाणी की थी कि राहुल गांधी वायनाड के बाद एक सेफ सीट ढूढेंगे, रायबरेली राहुल के लिए कितनी सेफ है? इसका जवाब भी प्रधानमंत्री ने अपने ही अंदाज में दिया है…और कहा कि ‘ये परिवारवादी लोग हैं. ये तीन कैरेक्टर COMMON हैं’. ‘शहज़ादे ने खुद कैबिनेट के निर्णय को फाड़ दिया’. ‘उसे संविधान के लिए बोलने का हक नहीं’.”

उन्होंने कहा कि, “मुझे खुशी होती अगर विपक्ष एक हुआ होता तो, स्थिति ये है कि विपक्ष एक हुआ ही नहीं..INDI’ गठबंधन वालों ने सिर्फ फोटो खिंचवाई. पहली फोटो में जो थे वो दूसरी में नहीं थे…दूसरी फोटो में जो लोग थे, वो तीसरी में नहीं थे’, ‘4-5 फोटो सेशन हुए हैं, उनकी संख्या कम होती गई”….

भारत24 पर प्रधानमंत्री का पूरा इंटरव्यू का लिंक ये रहा-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन