Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘पुलिस मीडिया’ मैग्जीन लांच, पत्रकार संजय गिरी बने संपादक

पुलिस मीडिया मैग्जीन का अवलोकन करते वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय

यूपी पुलिस के ऊपर आधारित वेबसाइट पुलिस मीडिया डाट काम की तरफ से अब प्रदेश पुलिस के ऊपर ‘पुलिस मीडिया’ नामक मासिक मैग्जीन की शुरुआत की गई है. इस पत्रिका में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ देश भर की पुलिस से जुड़ी हुई खबरें प्रकाशित की जाएंगी.

पुलिस मीडिया मासिक पत्रिका लखनऊ से प्रकाशित होगी. इसको दिल्ली एनसीआर से संचालित किया जाएगा. इस पत्रिका को कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके संजय गिरी की देखरेख में चलाया जाएगा.

संजय गिरी इस पत्रिका के संपादक हैं. संजय गिरी का कहना है कि पत्रिका पुलिस और जनता के बीच तालमेल का काम करेगी. साथ ही पुलिस विभाग के उन अनछुए पहलुओं को भी रिपोर्ट करेगी जिसमें उनके निजी जीवन, विभागीय जीवन के सुख-दुख होते हैं.

‘पुलिस मीडिया’ इन दिनों डिजिटल और सोशल मीडिया पर भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. पुलिस मीडिया यूट्यूब चैनल के 300000 सब्सक्राइबर हो चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन