Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

11 अक्टूबर को हिंदुस्तान छोड़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा टाइम्स ग्रुप से जुड़े!

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा को लेकर नई सूचना सामने आई है। इनपुट है कि उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया (डिजिटल)’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर जॉइन किया है।

प्रभाष झा इससे पहले ‘हिन्दुस्तान टाइम्स समूह’ के साथ जुड़े थे, जहां वे करीब छह वर्षों तक बतौर एडिटर ‘livehindustan डॉट com’ और समूह की अन्य भाषाओं की वेबसाइट्स का संचालन करते रहे। हाल ही में उन्होंने वहां से अपनी पारी समाप्त की थी।

करीब 25 वर्षों के मीडिया अनुभव वाले प्रभाष झा मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के निवासी हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में ‘जैन टीवी’ से बतौर इंटर्न की थी। इसके बाद उन्होंने क्रमशः ‘नवभारत’ (भोपाल), ‘दैनिक जागरण’ (मेरठ व नोएडा), ‘अमर उजाला’ (देहरादून), ‘बीबीसी हिंदी’, और ‘नवभारत टाइम्स’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।

‘नवभारत टाइम्स’ में उनका कार्यकाल विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहां वे करीब साढ़े 12 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे और अंततः एडिटर के पद तक पहुंचे। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ की डिजिटल टीम से जुड़कर हिंदी डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

प्रभाष झा ने नागपुर के SFS कॉलेज से ग्रेजुएशन और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, मेघालय से मास कम्युनिकेशन, एडवर्टाइजिंग और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे नेट (NET) क्वालीफाइड हैं और उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है।

टाइम्स समूह के साथ यह नई पारी उनके लंबे और विविध पत्रकारिता अनुभव को एक नए मुकाम पर ले जाने वाली मानी जा रही है।

हिंदुस्तान से रिजाइन करने की खबर यहां पढ़ें…

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष झा ने हिन्दुस्तान टाइम्स समूह को कहा अलविदा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन