Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

सीएनएन, अल जजीरा, डॉन; दुनियाभर में चर्चा बना प्रधान का इस्तीफा!

कई मीडिया संस्थानों ने इसे सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम बताया…

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को दुनिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। बीबीसी, द गार्जियन, न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, अल जज़ीरा और पाकिस्तान के डॉन ने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी सफलता और मोदी सरकार के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बताया है।

बीबीसी: सरकार छात्रों के गुस्से का सही अंदाजा नहीं लगा पाई

बीबीसी ने लिखा कि मोदी सरकार ने छात्र आंदोलन की ताकत का सही आकलन नहीं किया। शुरुआत में आंदोलन को नजरअंदाज किया गया।

द गार्जियन: मोदी के सबसे करीबी मंत्रियों में से एक का इस्तीफा

ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन ने लिखा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासन में पहली बार सार्वजनिक दबाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मंत्रियों में शामिल धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि प्रदर्शनकारियों को पहले “आतंकियों की बी-टीम” कहा गया था, अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया।

सीएनएन

सीएनएन ने लिखा कि एक मीम से शुरू हुआ आंदोलन शिक्षा मंत्री की कुर्सी छोड़ने तक पहुंच गया।

अल जज़ीरा

अल जज़ीरा ने लिखा कि सरकार बड़ा राजनीतिक फैसला लेने पर मजबूर हुई। भारत में हाल के वर्षों के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों की यह बड़ी जीत है।

डॉन

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की बड़ी जीत है। पेपर लीक मामलों में जवाबदेही की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन बड़े जनआंदोलन में बदल गया।

मूल खबर…

प्रधान का इस्तीफा सरकार और गोदी मीडिया की व्यक्तिगत हार है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन