Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रणय और राधिका रॉय को CBI ने दे दी क्लीन चिट, मतलब- अदाणी NDTV पर कब्जा कर लें, इसके लिए ड्रामा रचा था!

डॉ मुकेश कुमार-

सात साल बाद सीबीआई ने एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय को क्लीन चिट दे दी है। उसका कहना है कि कहीं कोई धोखाधड़ी या अपराध नहीं हुआ है।

साफ़ है कि मोदी सरकार उन्हें इतना परेशान करना चाहती थी कि वे थक-हारकर एनडीटीवी उनके मित्र अडानी को बेंच दें। हो सकता है कि उन्हें जेल भेजने की धमकियाँ भी दी गई हों।

आख़िरकार हुआ भी यही। अडानी ने एनडीटीवी खरीद लिया। अब गोदी मीडिया के कुख्यात पत्रकार उसे अडानी के प्रचार प्रसार के लिए चला रहे हैं।

अडानी की आपराधिक गतिविधियों पर परदा डालना इस चैनल समूह का मुख्य काम हो गया है। इसके लिए बहुत सारे पत्रकारों को यहाँ-वहाँ से मोटी तनख्वाह में खरीद करके लाया गया है।


अशोक कुमार पांडेय-

NDTV और प्रणव रॉय की सात साल की जांच के बाद CBI ने क्लोज़र रिपोर्ट में कहा कोई गड़बड़ी नहीं मिली, सब नॉर्मल बिजनेस ट्रांजेक्शन पाए गए। और इस खेल में NDTV अदानी के पास चला गया। आपको लगता है क़ानून का राज है?


सौमित्र रॉय-

सीबीआई के वकील ने आज शर्म की सारी परत उतारकर कोर्ट में कहा कि प्रनॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के खिलाफ 2017 के लोन अदायगी मामले में कोई आपराधिक केस नहीं बनता। यानी, गौतम अदानी को एनडीटीवी खरीदना था, इसलिए प्रनॉय रॉय के पीछे ईडी और सीबीआई के लोग लगाए गए।


ये भी पढ़ें-

सीबीआई ने प्रणव राय और राधिका राय से पूछताछ का बाइस दिनों तक थका-डरा देने वाला प्रहसन चलाया था! https://www.bhadas4media.com/ndtv-adani-pranav-radhika-cbi/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन