Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती ने आकाशवाणी केंद्र ईटानगर से इन 24 जिलों के लिए निकाली वैकेंसी

काशवाणी केंद्र ईटानगर के लिए प्रसार भारती ने अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं से आवेदन मांगे हैं. आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2024 रखी गई है. 

उम्र सीमा 24 से 45 वर्ष रखी गई है. साथ ही आवेदक के पास पत्रकारिता या जनसंचार में पीजी डिग्री अथवा डिप्लोमा या फिर दो वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव होना अनिवार्य है. 

जिन जिलों के लिए आवेदन निकले उनमें अंजाव, चांगलांग, कमले, क्रा दादि, कुरुंग कुमेयू, लेपा-राडा, लोहित, लॉन्गडिंग, दिबांग घाटी, निचली दिबांग घाटी, पश्चिम कामेंग, पूर्वी कामेंग, सियांग, निचला सियांग, अपर सियांग, पश्चिम सियांग, निचला सुबनसिरी, नामसाई, पक्के-केसांग, पापुम पारे, शि-योमी, तवांग, तिरप और ईटानगर शामिल हैं.  

आवेदनकर्ता सम्बंधित जिला मुख्यालय अथवा नगर पालिका के 10 किलोमीटर परिधि का निवासी होना चाहिए. सभी जिलों के लिए यह पद कांट्रैक्ट बेस्ड पर आधारित हैं.

आवेदन अथवा अन्य डिटेल्स न्यूज सर्विस डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.newsonair.gov.in या प्रसार भारती की आधिकारिक साइट https://prasarbharati.gov.in के वैकेंसी सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन