Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विज्ञापन, प्रोमो और विज्ञापन – प्रसार भारती के ऐप में इसके सिवा कुछ नहीं मिला

सईद मो. इरफ़ान-

प्रसार भारती का OTT एप कल लॉन्च हुआ तो मैंने भी इस खुशी में इसे डाउनलोड कर लिया कि अब ऐसा कंटेंट देख सकूंगा जो अब तक सिर्फ दूरदर्शन के पास दबा हुआ था।

मैंने movies tab सेलेक्ट किया तो सबसे ऊपर करघा नाम के साथ थंबनेल दिखा। सोचा देखें कैसी फिल्म है। प्ले करते ही एक विज्ञापन दिखा जो आने वाले किसी धारावाहिक का था। फिर करघा का प्रोमो दिखा जो इस साल बन रही कहानियों पर कोई सीरीज है जिसे हाथ से बुनी कहानियां बताया गया।

प्रोमो खत्म होते ही एक अन्य धारावाहिक का विज्ञापन दिखा और बस। 3 विज्ञापन देखकर अब देख रहा हूं कि क्या करूं कि कोई फिल्म पूरी ढूंढ लूं।

आपने यह Wave app डाउनलोड किया क्या?


कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं भी पढ़ें…

मनीष जायसवाल-
पुराने सीरीज है Waves में जैसे कि आरोहण, फौजी, जसपाल भट्टी शोज़, इत्यादि ।

चंदन कुमार-
Mujhe ek 10-episode ki purani tv series dikhi iss pe -Ved Vyas Ke Potay…..interesting premise laga iska…

समीर दिलावर शेख-
प्रसार भारती आर्काईव्हज के youtube channel पर ना हो, और यहां हो ऐसा अब तक तो नहीं दिखा कुछ

महेश सेन-
जी सर..मैंने प्रसार भारती archives के लिए एप download किया है लेकिन मिले नहीं कुछ.


मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन