Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जन्मदिन मुबारक : न्यूज18 के शो ‘भैयाजी कहिन’ वाले प्रतीक त्रिवेदी का अपना अलग स्वैग है!

विवेक भटनागर-

ये हमारे मित्र और लखनऊ विश्वविद्यालय में हमारे सहपाठी प्रतीक त्रिवेदी हैं! न्यूज़ 18 नेटवर्क के कार्यक्रम ‘भैयाजी कहिन’ के कर्ताधर्ता! इनके पिता जी यानी हमारे चाचा जी डॉ अरुण त्रिवेदी हिंदी के बड़े कवि हैं, उनके साथ हमें भी कुछ मंचों पर काव्य पाठ का अवसर मिला है!

प्रतीक के दादाजी रमई काका को पिछली पीढ़ी का कौन नहीं जानता, अवधी के पुरोधा कवि श्री चंद्रभूषण त्रिवेदी ‘रमई काका’ आकाशवाणी पर बहरे बाबा के रूप में घर-घर में लोकप्रिय थे!

प्रतीक त्रिवेदी की अपनी विशेषता है! अपना स्टाइल है! अपना स्वैग है! भैया जी के रूप में प्रसिद्ध प्रतीक जैकी श्रॉफ जैसी छवि रखते हैं और राजेश खन्ना जैसा स्टाइल मारते अपने कार्यक्रम में देखे जाते हैं! उन्होंने अपना स्टाइल डेवलप किया है!

जनता के बीच जाकर उनसे गहराई से जुड़ कर उनकी बात निकलवा लेना प्रतीक को बख़ूबी आता है!

हम जब विश्वविद्यालय में पढ़ते थे, तब प्रतीक अंतर्मुखी स्वभाव के लगते थे, किसी से अधिक मतलब नहीं रखते थे। उन्होंने टीवी पत्रकारिता में ख़ुद को पूरी तरह बदला है!

प्रतीक त्रिवेदी भाई को उनके जन्मदिन पर ढ़ेर सारी बधाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन