Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विस्तार न्यूज की एंकर ने टीवी9 के पत्रकार को किया प्रपोज, जल्द शादी भी करेंगे

दो टीवी पत्रकारों का प्यार अब पक्के रिश्ते में बदलने जा रहा है। इनका नाम है- प्रतिज्ञा और अभिषेक। प्रतिज्ञा विस्तार न्यूज में एंकर हैं वहीं, अभिषेक ठाकुर टीवी9 डिजिटल में कार्यरत हैं। एंकर ने पत्रकार को प्रपोज कर दिया है और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

प्रतिज्ञा को मीडिया के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। इस वक्त वे विस्तार न्यूज़ में एंकर हैं। राजनीति और समाजिक मुद्दों पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रतिज्ञा को एंक्रिंग के साथ रिपोर्टिंग में काफी दिलचस्पी है। इस से पहले वे TV9 दिल्ली-NCR के लिए रिपोर्टिंग कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव कवर किए। उनका शो ‘मोहल्ला चर्चा’ मीडिया जगत में काफी चर्चा में रहा और ‘दिल्ली एक्सप्रेस’ नामक शो भी होस्ट करती थीं।

प्रतिज्ञा TV9 दिल्ली-NCR से पहले NEWS18 और इंडिया टुडे ग्रुप के ‘आज तक रेडियो’ जैसे बड़े ब्रांड के लिए काम कर चुकी हैं।

पत्रकार अभिषेक ठाकुर पिछले 10 सालों में कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस समय वे टीवी9 डिजीटल में कार्यरत हैं। इससे पहले वे पीटीसी इंटरनेशनल के साथ बतौर इंचार्ज जुड़े हुए थे। उनके पास पीटीसी नार्थ अमेरिका और इंटरनेशनल न्यूज़ बुलेटन की जिम्मेदारी थी। टीम वर्क में विश्वास रखने वाले अभिषेक ने मीडिया करियर में कई अखबारों और रीजनल चैनलों में काम किया है और कई डॉक्यूमेंट्री मेकिंग टीम का हिस्सा भी रहे.

वे अमर उजाला, दैनिक सवेरा, उत्तम हिंदू, जे के 24, लिविंग इंडिया न्यूज़, इंडिया न्यूज़, जी मीडिया जैसे बड़े और अहम संस्थानों में काम कर चुके हैं।

दोनों की मुलाकात TV9 में हुई थी। लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन