Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ने आदिवासी युवक पर मूता और उसी से लिखवा लिया कि मुझे कोई दिक़्क़त नहीं! देखें वीडियो

शीतल पी सिंह-

“सीधी” , मध्यप्रदेश। रामराज्य। ये अमानवीय वीडियो मप्र BJP MLA केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का है, वे एक गरीब बेबस लाचार आदिवासी पर सरेआम पेशाब कर रहे हैं। हिंदू राष्ट्र की पहली प्रयोगशाला है मध्यप्रदेश जहां चार बार से तो मौजूदा मुख्यमंत्री ही क़ाबिज़ हैं । अब हिंदू राष्ट्र में कोई ब्राह्मण किसी आदिवासी पर पेशाब भी नहीं कर सकता?



संजय शर्मा-

इससे वीभत्स फ़ोटो शायद मैंने नही देखा । मध्य प्रदेश के सीधी जिले का विडियो है यह । मुँह में सिगरेट दबाये इस नेता का नाम प्रवेश शुक्ला है । यह भाजपा विधायक केदार नाथ शुक्ला का प्रतिनिधि बताया जाता है । इन विधायक जी के बेटे की शिकायत पर थाने में पत्रकारों के कपड़े उतरवा लिये गये थे । तमाम भाजपा नेताओं के साथ इसके फ़ोटो है । यह है सत्ता की गुंडई #


Caste Hindu Pravesh Shukla pissed on Tribal youth. This incident happened in Madhya Pradesh. Police have registered an FIR under sections 294, 504 of the IPC and SC/ST Act against one Pravesh Shukla. The National Security Act (NSA) is also being invoked against the alleged accused on the orders of the Madhya Pradesh CM.

MP: सीधी में अमानवीय कृत्य के मामले में दलीलें जारी हैं..

  • BJP विधायक, आरोपी को अपना प्रतिनिधि मानने से इंकार कर चुके हैं.
  • आरोपी के नाम वाली अखबार की कटिंग सामने है.
  • 3 जुलाई का स्टाम्प पेपर Viral हैं. आरोपी प्रवेश शुक्ल ने पीड़ित से बयान लिखवाया है कि Video फर्जी है.

वीडियो देखने के लिए इस ट्विटर लिंक पर क्लिक करें-

https://twitter.com/ambedkariteind/status/1676187022258733056?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig


मुख्यमंत्री शिवराज जी , कहा जा रहा है कि ये हैवान आपके सूबे का है . ये जो भी है , जहां भी है , इसकी तुरंत गिरफ़्तारी हो . इस सिरफिरे को ऐसी अमानवीय हरकत की सख़्त से सख़्त सज़ा मिले . ऐसी सज़ा जो , दूसरों के लिए भी सबक़ हो . -अजीत अंजुम

ये आपत्तिजनक वीडियो सीधी का है, अमानवीय हरकत करने वाला युवक बीजेपी एमएलए केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है, आरोपी और पीड़ित युवक की तलाश की जा रही है। -ब्रजेश राजपूत

एक गरीब के ऊपर पेशाब करते घटिया,बेहूदा इंसान का वीडियो वायरल. यह अमानवीय कृत्य करने वाले व्यक्ति अका नाम प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है. वीडियो MP का बताया गया. यह एक नेता का करीबी बताया जा रहा है. पुष्टि नहीं हुई है इसलिए नाम नहीं लिख रहा. वीडियो की जाँच कर ऐसे घटिया लोगों को तुरंत जेल में डालना चाहिए यह शर्मनाक है. बेहूदगी है. ये नशेडी असामाजिक तत्व है. – शुभम शुक्ला

https://twitter.com/ashoswai/status/1676217315807854592?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

SC/ST Act है तब इतना ज़ुल्म है। अपराधी को यक़ीन है कि क़ानून है लेकिन उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। ऊपर कोई न कोई होगा जो बचा लेगा। मीडिया में इसका कोई रिश्तेदार बैठा होगा। कोई अफ़सर होगा। कोई नेता होगा। न्यायपालिका का सामाजिक चरित्र आप जानते ही हैं। पीड़ित के साथ न्याय कैसे होगा। -दिलीप मंडल

प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए। -कमलनाथ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन