Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज प्रेस क्लब में बोले भारत एक्सप्रेस के एडिटर- रिपोर्टर के लिए जरूरी है जिद और जुनून

प्रयागराज : “वर्तमान दौर में टीवी पत्रकारिता के लिए चुनौतियों’ पर प्रयागराज प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से बात करते भारत एक्सप्रेस के एडिटर मुकुंद शाही ने कहा कि ये सच है कि टीवी पत्रकारिता के लिए चुनौतियां बढ़ी है लेकिन टीवी पत्रकारिता ज़िद और जुनून का काम है और अगर आप इस पैमाने पर खरे उतरते हैं तो एक सफल टीवी पत्रकार हो सकते हैं।

मुकुंद शाही आज दिन में सिविल लाइंस स्थित प्रयागराज प्रेस क्लब के कार्यालय में पत्रकारों के बीच पहुंचे।

सबसे पहले क्लब के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुकुंद शाही का स्वागत किया। मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुकुंद जी जिस ज़िद और जुनून की बात कर रहे हैं, उन्होंने खुद अपनी ज़िद और जुनून के बूते टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, जिसके बल पर उन्होंने जूनियर रिपोर्टर से भारत एक्सप्रेस के एडिटर तक का सफर तय किया है। उनके प्रयागराज प्रेस क्लब आने से हमारा हौसला बढ़ा है । मुकुंद शाही ने कहा कि ऐसे में जब देश मे चुनाव हों पत्रकारों की ज़िम्मेदारी और दायित्व दोनों बढ़ जाते हैं लेकिन आप इसे एक अवसर मान कर काम करें।

कार्यक्रम के आखिर में क्लब के संयोजक आलोक सिंह ने मुकुंद जी का अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच क्लब में आने पर क्लब परिवार की तरफ से आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक गंभीर, अभिषेक पाण्डेय, विशाल तलवार, राजकुमार, सौरभ मिश्रा, सीनियर कैमरापर्सन संजीव मिश्रा, विजेंद्र कुमार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन