Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रेस क्लब भागलपुर का शपथ ग्रहण समारोह, कौन बना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष- देखें लिस्ट

भागलपुर। प्रेस क्लब, भागलपुर का शपथ ग्रहण समारोह 5 अक्टूबर 2025 को भारत स्काउट-गाइड भवन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिवशंकर सिंह पारिजात और वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उपस्थित रहे। दोनों ने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकारों ने भाग लिया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: मदन कुमार
  • सचिव: नवनीत मिश्रा
  • कोषाध्यक्ष: विजय सिन्हा
  • उपाध्यक्ष: मनोज गुप्ता, शंकर दयाल मिश्रा, त्रिपुरारी, मिलिंद गुंजन, अमित चौधरी
  • संयुक्त सचिव: आशीष रंजन, बलराम मिश्रा
  • सहायक सचिव: नीरज कुमार, अश्वनी कुमार
  • कार्यालय सचिव: शिवम कुमार
  • कार्यकारी सदस्य: अभिषेक, संजीव झा, आशुतोष, अमित राज, आरफीन जुबैर, अभिषेक प्रकाश, अमृता सिंह, कांतेश कुमार

प्रेस क्लब, भागलपुर के गठन का उद्देश्य जिले के पत्रकारों को एक साझा मंच पर एकजुट करना, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब संवाद, सहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म बनेगा, जिससे भागलपुर की पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान मिलेगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन