Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रेस क्लब उधमपुर की नई टीम में सुमित शर्मा प्रधान और पंकज सर्राफ बने उप प्रधान

प्रेस क्लब उधमपुर के पंजीकरण के उपरांत पहली बार सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुमित शर्मा को प्रधान बनाया गया जबकि पंकज सर्राफ को उप प्रधान बनाया। इसी तरह आशीष दत्त को महासचिव, विनय शर्मा को प्रवक्ता, अरुण शर्मा को सह सचिव, आफताब हिंदुस्तानी को कोषाध्यक्ष, अश्विनी शर्मा को सचिव आदि को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पूरे जिले से लगभग 60 पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रदीप बक्शी, रमेश गुप्ता, अनिल दुबे, दीपक आनंद, कृष्ण कुमार खजुरिया, शेर सिंह, सौरभ सागर, दीपांकर गुप्ता, कृष्ण कुमार, रोहित गुप्ता, रमन कुमार, अजय बंद्राल प्रमुख पत्रकार उपस्थित थे।

आयोजन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उधमपुर के पत्रकारों की एक बहुत पुरानी मांग काफी संघर्ष के उपरांत पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब उधमपुर के गठन होने से पत्रकारों को एक छत मिली है तथा हम सब मिलकर इसको मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं व उनके कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया की वह कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन