Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रूस-अमेरिका के बीच कैदियों की बड़ी डील में वॉल स्ट्रीट जर्नल का पत्रकार रिहा

रूस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच, पॉल व्हेलन और अन्य कैदियों को रिहा कर दिया है. कैदियों की अदला बदली की इस डील को तुर्की की राजधानी अंकारा में कराया गया है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से रिपोर्टरों और अन्य को रिहा किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है.

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि, “संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, पोलैंड, स्लोवेनिया, नार्वे, बेलारूस और रूस के दो नाबालिगों सहित कुल 26 लोग इस अदला-बदली में शामिल रहे. तुर्की सरकार के मुताबिक शीत युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के बीच ये सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली है.”

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में भले ही कुछ न कहा हो लेकिन अमेरिका के टेलिविजनों पर इस खबर को व्यापक स्तर पर दिखाया गया. वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को रूस ने मार्च 2023 को हिरासत में लिया था. इवान को जुलाई में हुए फास्ट ट्रैक ट्रायल में जासूसी का दोषी करार दिया गया था. अमेरिका ने जासूसी के आरोपों को खारिज किया था.

अमेरिका ने किसे लौटाया?

कैदियों की अदला-बदली के तहत अमेरिका ने रूस के वादिम कसीकोव के लौटाया है. वादिम कसीकोव रूसी नागरिक हैं, जिन्हें जर्मनी में कैद किया गया था. उन पर पूर्व चेचन विद्रोही कमांडर की हत्या का आरोप लगा था. वादिम को पुतिन के हिटमैन के तौर पर जाना जाता है.

खबर है कि हाल ही में पिछले एक्सचेंज डील में इस्तेमाल हुए कैलिनिनग्राद विमान को रूसी एक्सक्लेव में देखा गया था. विमान के दिखने के बाद कैदियों की रिहाई की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं. हाल ही में लंबे समय से सजा काट रहे कैदियों को उन जेलों से शिफ्ट किया गया था जहां वे बेद थे. शिफ्टिंग के दौरान कयास लगाए गए थे कि इन्हें एक्सचेंज के तहत ही ले जाने का काम किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन