Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

DNA इंडिया को मिला नया CEO, टाइम्स नेटवर्क में निवेश की वापसी, NDTV से निखिल की विदाई

मीडिया इंडस्ट्री में वरिष्ठ स्तर पर कई अहम बदलाव हुए हैं। इसके तहत DNA इंडिया की पैरेंट कंपनी डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड, टाइम्स नेटवर्क और NDTV में क्या कुछ चेंजमेंट हुआ है, पढ़िए….


प्रियदर्शन गर्ग बने डिलिजेंट मीडिया के CEO

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ने 28 मई को हुई बैठक में प्रियदर्शन गर्ग की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह 1 जून 2026 से कंपनी के CEO का पदभार संभाल चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें कंपनी का की मैनेजेरियल पर्सनल (KMP) और सीनियर मैनेजमेंट टीम का सदस्य भी बनाया गया है।

प्रियदर्शन गर्ग मीडिया और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में लंबा अनुभव रखते हैं। अपने करियर में उन्होंने दैनिक भास्कर समूह में रिपोर्टर, सब-एडिटर और नेशनल कंटेंट हेड (रेडियो) के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वह TV Today Network में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट, UCWeb और Alibaba में चीफ एडिटर तथा जी एंटरटेनमेंट में वाइस प्रेसिडेंट (न्यूज) जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।


टाइम्स नेटवर्क में निवेश अग्रवाल की वापसी

टाइम्स नेटवर्क ने वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल निवेश अग्रवाल को सीनियर एडिटर (एडिटोरियल एंड कंटेंट) नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत के लिए गेस्ट रिलेशंस और मीडिया रिलेशंस का नेतृत्व करेंगे। साथ ही नेटवर्क की रणनीतिक संपादकीय पहलों और विशेष परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

टाइम्स नेटवर्क के साथ यह निवेश अग्रवाल का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह CNN-News18 (नेटवर्क18) में गेस्ट रिलेशंस और मीडिया रिलेशंस हेड के पद पर कार्यरत थे। मीडिया और टेलीविजन इंडस्ट्री में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले निवेश अग्रवाल संपादकीय रणनीति, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट, वीआईपी गेस्ट कोऑर्डिनेशन और बड़े आयोजनों के संचालन में विशेषज्ञ माने जाते हैं।


NDTV से निखिल गुलियानी की विदाई

उधर, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने चीफ लीगल एंड रेगुलेटरी ऑफिसर निखिल गुलियानी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि निखिल गुलियानी 29 मई 2026 से कंपनी से अलग हो गए हैं।

NDTV ने बीएसई और एनएसई को भेजी गई जानकारी में कहा कि यह बदलाव सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत सीनियर मैनेजमेंट में परिवर्तन की श्रेणी में आता है। कंपनी के अनुसार, निखिल गुलियानी का कार्यकाल समाप्त कर दिया गया है और वह अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं।

मीडिया जगत में इन नियुक्तियों और बदलावों को उद्योग के भीतर नेतृत्व और प्रबंधन स्तर पर हो रहे महत्वपूर्ण फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन