Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या प्रियदर्शन जी ने भी एनडीटीवी छोड़ दिया है?

मनीष दुबे-

सीनियर जर्नलिस्ट प्रियदर्शन (Priyadarshan) जी को लेकर अभी-अभी एक हवा चली है। भड़ास एडिटर यशवंत को किसी ने व्हाट्सएप संदेश भेजकर पूछा- “क्या प्रियदर्शन ने एनडीटीवी छोड़ दिया है?”

भड़ास से हुई बातचीत में प्रियदर्शन जी ने बताया कि उन्होंने एनडीटीवी (NDTV) छोड़ा नहीं है, वहीं काम कर रहे हैं। हालांकि उनका रिटायरमेंट नजदीक है। जो अगले वर्ष (2026) के जून माह में होगा।

अब सवाल उठता है कि उन्हें लेकर एनडीटीवी (NDTV) छोड़ने जैसी बातें क्यों उड़ीं चलीं….?

दरअसल, प्रियदर्शन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वरिष्ठ पत्रकार ने धड़क-2 मूवी का रिव्यू दिया है। लेकिन उस वीडियो में उन्होंने लिख दिया है- “एक नई शुरुआत, एक नई पहल। देखें और राय दें।”

इस वीडियो पर राय देने के बजाय लोग इसका गलत अर्थ निकाल बैठे। लोगों को लगा कि क्या प्रियदर्शन जी भी एनडीटीवी छोड़कर यूट्यूब की दुनिया में उतर गए।..

यूट्यूब चैनल को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि एक वेबसाइट शुरू करने की चर्चा चली थी- साथियों के साथ। लेकिन वेबसाइट से पहले एक यूट्यूब चैनल शुरू करके उसका रिजल्ट देखना चाहता था, लोगों का क्या रिएक्शन मिलता है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि- चैनल में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन वे नहीं बदले हैं। जरूरत से ज्यादा किसी के काम में हस्तक्षेप नहीं करते। वह अपने काम पर भरोसा करते हैं। बाकी जो जैसा चल रहा है चलने दीजिए। सब बढ़िया है।

ये भी पढ़ें…

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Kamlesh tiwari

    August 13, 2025 at 9:17 am

    उनकी जगह किसी ओर ने ले ली है और उनको मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन