Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

छत्तीसगढ़ की स्थानीय संपादक प्रियंका कौशल का भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा

रायपुर : भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल ने रिजाइन कर दिया है। वह बतौर स्थानीय संपादक छत्तीसगढ़ में तैनात थीं।

रायपुर की मूल निवासी प्रियंका जी जागरण समूह के अखबार नई दुनिया से पत्रकारिता शुरू की थी। इसके बाद दैनिक जागरण, लोकमत, ज़ी24 घंटा, तहलका, न्यूज़18 इंडिया, भास्कर न्यूज़, सहारा समय होते हुए भारत एक्सप्रेस से जुड़ी थीं।

अपने रिजाइन संबंधी जानकारी साझा करते हुए प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा है-

कल मैंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारत एक्सप्रेस को अलविदा कह दिया। भारत एक्सप्रेस में मुझे चेयरमैन सर Upendrra Rai और हमारे बॉस, बड़े भाई Sudesh Tiwari ji का बहुत प्यार मिला। लेकिन अब कुछ नया और सकारात्मक करने की इच्छा है।

ब्रह्माकुमारीज़ से गहराई से जुड़ी हूँ तो योग-तपस्या की भी योजना है। पत्रकारिता में भी कुछ नए प्रयोग करने की अभिलाषा है। फ़िलवक्त परमात्मा परमपिता शिव की याद में मग्न हूँ। साथ ही कुछ मित्र/ शुभचिंतक जानने के उत्सुक हैं, उनको तत्कालिक कार्ययोजना बता दूं- 23-24 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ के विश्वव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रक्तदान करूंगी। रक्तदान यानी जीवनदान।

28 अगस्त से 2 सितम्बर तक ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू में अरावली पर्वत की तलहटी में मौन योग तपस्या। आने वाले वर्ष में दो महत्वपूर्ण विषयों पर पुस्तक लेखन। इस वर्ष के बचे हुए महीनों में उसकी तैयारी। सितम्बर में एक नई पारी की घोषणा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन