Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जिया के लिए प्रियंका गांधी ने मांगे वोट, जनसंपर्क में उमड़ा सैलाब, देखें तस्वीरें

पहासू/छतारी/बुलंदशहर । देश की लोकप्रिय नेता और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पहासू और छतारी नगर में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान के लिए रोड शो कर जनसंपर्क किया।

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पहासू और छतारी में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और लोग एक झलक देखने के लिए लालायित रहे । प्रियंका गांधी ने इस दौरान युवाओं, महिलाओं और किसानों से संवाद कर उनका हाल चाल जाना ।

प्रियंका गांधी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से नौजवान कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस रोक सकती है। पहासू और छतारी में प्रियंका गांधी और जियाउर्रहमान पर लोगों ने फूल बरसाकर अभिनंदन किया ।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के बैंड और पार्टी का घोषणा पत्र भी वितरित किया ।

शिकारपुर से कांग्रेस प्रत्याशीजियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी ही देश मे किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों की उम्मीद हैं । उन्होंने कहा कि मुझ जैसे मिडिल क्लास परिवार के बेटे को टिकट देकर प्रियंका गांधी जी ने जो सम्मान शिकारपुर विधानसभा को दिया है उसका हमेशा ऋणी रहूंगा।

रोड शो के दौरान जियाउर्रहमान खुशी से रो पड़े।

प्रेस रिलीज़-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prashant

    February 4, 2022 at 1:52 pm

    Upar Likhe khabar /post me kuch sabse GAZAB ki baate hai. :-

    “देश की लोकप्रिय नेता”

    “उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर की लड़ाई लड़ रही है।”

    “कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी ही देश मे किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों की उम्मीद हैं”

    Bahut GAZAB hai….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन