Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टीवी से सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सेठी का रिजाइन, टाइम्स ग्रुप में मारेंगी एंट्री

इंडिया टीवी में पिछले करीब ढाई वर्षों से कार्यरत सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सेठी को लेकर खबर है कि उन्होंने संस्थान छोड़ दिया है। पूजा चैनल में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) 2022 से कार्य कर रही थीं।

इंडिया टीवी से पहले वह जी मीडिया में सेम पोजीशन पर तैनात थीं। पूर्व में वह जागरण न्यू मीडिया (दैनिक जागरण ग्रुप) में जीएम और डिजिटल हेड नियुक्त रह चुकी हैं।

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक और मिरांडा हाउस से परास्नातक पूजा ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में फ्रीलांस एंकर रहने के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ भी कुछ समय तक जुड़ी रही हैं।

पूजा सेठी की नई पारी को लेकर ऐसी अटकलें हैं कि वे टाइम्स ग्रुप का दामन पकड़ सकती हैं। इनपुट तो यहां तक है कि पूजा जल्द ही टाइम्स समूह में बतौर वाइस प्रेजिडेंट या फिर मैनेजिंग एडिटर की पोस्ट पर एंट्री मार सकती हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन