Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टाइम्स नेटवर्क से मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल) पूजा सेठी का रिजाइन!

टाइम्स नेटवर्क से बड़ी खबर है। वरिष्ठ पत्रकार पूजा सेठी ने मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल) के पद से रिजाइन कर दिया है। मार्च 2025 में टाइम्स ग्रुप ज्वाइन करने वाली पूजा कंपनी में रोहित चड्ढा (‘टाइम्स ग्रुप’ के प्रेजिडेंट एवं सीओओ डिजिटल) को रिपोर्ट कर रही थीं।

टाइम्स नेटवर्क में शामिल होने से पहले पूजा सेठी इंडिया टीवी में अक्टूबर 2022 से ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के पद पर काम कर रही थीं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इंडिया टीवी से इस्तीफा दिया था।

पूजा सेठी को हिंदी और अंग्रेजी—दोनों माध्यमों में डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता का 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। टाइम्स नेटवर्क से पहले वे कई बड़े मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

पूजा सेठी ने इस्तीफे से संबंधित जानकारी अपने लिक्डइन पोस्ट के जरिए साझा करते हुए लिखा है-

“बड़े बदलावों की शुरुआत। काफी सोच-विचार के बाद मैंने Times Network में मैनेजिंग एडिटर की अपनी भूमिका से इस्तीफा देने का कठिन निर्णय लिया है। यह सफर बेहद शानदार रहा। इतने कम समय में जो कुछ भी हम हासिल कर सके, उस पर गर्व है। अब अगले अध्याय और नई चुनौतियों की ओर आगे बढ़ने का समय है।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन