Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ास एडिटर यशवंत को कोई गृह मंत्रालय के अफसरों से कनेक्ट कराये!

यशवंत सिंह-

हेलो प्रणाम नमस्ते…. आज एक मित्र ने आईफोन गिफ्ट किया तो बहुत दिनों से रुका ये ह्वाट्सऐप ब्रॉडकास्ट का सिलसिला शुरू हो रहा है। दिल्ली पुलिस का एसीपी संजीव कुमार और इंस्पेक्टर सूरज पाल, इन दोनों ने मेरे मोबाइल फ़ोन की छिनैती कर ली है।

फ़र्ज़ी मुक़दमे की जाँच में शामिल होने के लिए बुलाया और आईफोन छीन लिया। कोई रसीद टाइप कागज भी नहीं दिया। इसलिए इसे डकैती / छिनैती / लूट ही कहा जायेगा।

इस प्रकरण पर दिल्ली पुलिस अब भी मौन है।

मैं ये मामला गृह मंत्री अमित शाह और उनके मंत्रालय तक ले जाना चाहता हूँ। कृपया इस काम में मेरी मदद करें। मेरा फ़ोन वापस दिलायें या फिर उसका रसीद दिलायें जिसे जाँच के नाम पर रखवा लिया गया। जिसे पूरा प्रकरण न पता हो, मुझे मेल कर सकता है।

जै जै

(नये फ़ोन से ह्वाट्सऐप ब्रॉडकास्ट का पहला प्रसारित मैसेज है ये! गृह मंत्री अमित शाह या उनकी टीम तक पहुँचने के उपाय / तरीक़े सोचिए और बताइए। फ़ोन छिनैती करने वाले दिल्ली पुलिस के लुटेरों को यूँ ही नहीं छोड़ा जा सकता! इस अभियान में साथ दें! कोई आरटीआई लगाये, कोई कंप्लेन करे। ये एक टीम वर्क है। आपका साथ ज़रूरी है। किसी का कोई परिचित अधिकारी गृह मंत्रालय में पदस्थ हो तो मुझे कनेक्ट करे)

मेल- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन