Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नेपाल की ये महिला फोटो पत्रकार 14 दिन में तीन बार लांघ आई एवरेस्ट, बना रिकॉर्ड

नेपाल की एक फोटो पत्रकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. नाम है पूर्णिमा श्रेष्ठ सगरमाथामा. पूर्णिमा ने दो सप्ताह के भीतर तीन बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बनाया है.

पूर्णिमा एक ही महीने में दुनिया की सबसे उंची चोटी पर तीन बार चढ़ने वाली प्रथम व्यक्ति बन गई हैं. वे 12 मई, 19 मई और तीसरी बार 25 मई को माउंट एवरेस्ट पर गईं. पूर्णिमा अब तक चार बार एवरेस्ट पर चढ़ चुकी हैं.

एवरेस्ट फतह अभियान के निदेशक पेम्बा शेरपा ने बताया कि पुर्णिमा सबसे पहले वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट पर गई थीं. साल 2017 में वह माउंट मनास्लू की चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं. इससे पहले पूर्णिमा के नाम मनास्लू के अलावा, अन्नपूर्णा, धौलागिरी, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू चोटी फतह करने का रिकॉर्ड दर्ज है.

पूर्णिमा को लेकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोही नीमा डोमा शेरपा ने कहा कि, पूर्णिमा की इस कामयाबी से सभी युवा पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ेगा. उन्हें हिम्मत मिलेगी कि किस तरह एक महिला ने महज 14 दिन के अंदर दुनिया की सबसे उंची चोटी पर तीन बार फतह हासिल की.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन