Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी के पूर्व प्रधान सचिव की बेटी अडानी के NDTV में इस बड़े पद पर नियुक्त हुई!

गिरिजेश वशिष्ठ-

पूर्वा मिश्रा, नृपेन्द्र मिश्रा की बेटी। नृपेन्द्र मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव रहे हैं। विवेकानंद फाउन्डेशन में भी अहम पद पर रहे हैं। वो रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के चेयरमेन भी हैं और अपॉइन्टमेन्ट कमिटी ऑफ कैबिनेट के सदस्य भी रहे हैं.

यानी किसे कहां रखना है तय करते रहे. अब उनकी बेटी पूर्वा को एनडीटीवी समूह का चीफ पीपल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यानी एनडीटीवी में नये लोगों की भर्ती और पुराने लोगों को निकालने का काम पूर्वा के हवाले रहेगा.

इससे पहले, पूर्वा मिश्रा इंडिया टुडे ग्रुप की चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर (CHRO) थीं। यहां से पूर्वा के कार्यकाल में कौन-कौन लोग इंडिया टुडे ग्रुप से बाहर हुए सबको पता है। कौन आया ये भी। पूर्वा के समय में ई-मेल की भाषा में एचआर के संदेशों में खुद को कंपनी यानी वी और कर्मचारियों को यू कहने का सिलसिला शुरू हुआ था।

वह इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) भी रह चुकी हैं। ये वो संस्थान है जो बच्चों को पत्रकार बनने की शिक्षा देती है. देख रहा है विनोद. मीडिया का हाल.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन