Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पुष्पा 2 : अल्लु अर्जुन के मैनेजर ने एबीपी न्यूज की महिला पत्रकार से की बेहूदगी

Pushpa 2 | अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के मुंबई में हो रही प्री-रिलीज इवेंट में अल्लु की एंट्री से लेकर फिल्म के प्रमोशन पर बातचीत चल रही थी. आयोजन में पत्रकारों को बाकायदा आमंत्रण देकर बुलाया गया था.

आरोप है कि इसी दौरान अल्लु अर्जुन के मैनेजर ने एबीपी न्यूज की वरिष्ठ महिला पत्रकार से अभद्रता कर दी. इतना ही नहीं मैनेजर ने पत्रकार का मोबाइल फोन भी छीनकर गिरा दिया.

बताया जा रहा है कि पटना और कोच्चि में फिल्म के प्रमोशन के बाद पुष्पा 2 की टीम मुंबई में इवेंट करने पहुंची थी. यहां एबीपी न्यूज की सीनियर पत्रकार विभा कौल भट्ट को भी इनवाइट किया गया था. जहां अल्लु के कथित मैनेजर ने कौल से बदतमीजी कर दी.

इसे लेकर विभा कौल ने बताया कि हम पुष्पा 2 के प्रमोशन इवेंट के लिए शूट कर रहे थे, तभी अचानक से एक आदमी आया और उसने मेरे हाथ से मेरा फोन छीनने की कोशिश की. इसके बाद उसने जोर से मुझ पर चिल्लाया, “स्टॉप इट..डोन्ट शूट.”

पत्रकार ने खुद पर चीखने वाले का नाम भी पूछा- तो उसने बताया कि वह अल्लु अर्जुन का मैनेजर है. और परिचय देने के बाद उसने महिला पत्रकार का अचानक से फोन छीना और नीचे गिरा दिया.

महिला पत्रकार ने इस बात की शिकायत अभिनेता अल्लु अर्जुन से भी की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन