Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेटवर्क18 समूह में रचना उपाध्याय को मिला प्रमोशन, अब इस रोल में नजर आएंगी

सीनियर रिपोर्टर रचना उपाध्याय को लेकर सूचना है कि उन्हें नेटवर्क18 समूह में प्रमोशन दिया गया है. रचना ग्रुप के रीजनल चैनल न्यूज18 गुजरात-राजस्थान, दिल्ली में बतौर रिपोर्टर काम कर रही थीं.

इस प्रमोशन के बाद आगामी वक्त में रचना समूह के नेशनल चैनल न्यूज18 इंडिया में बतौर सीनियर रिपोर्टर नजर आएंगी.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश आगरा की रहने वाली रचना ने हिंदुस्तान टाइम्स में इंटर्नशिप के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की थी. वर्ष 2015 में नेटवर्क18 के रीजनल चैनल से जुड़ीं. गुजरात -राजस्थान -दिल्ली बीजेपी बीट की जिम्मेदारी निभाते हुए तेज-तर्रार रिपोर्टरों की फेहरिस्त में शामिल हो गईं.

रचना के लिए रीजनल चैनल से सीधे सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम करते हुए नेशनल ब्यूरो में जाना एक बड़ी उपलब्धि है!

केंद्रीय हिंदी संस्थान से जर्नलिज्म और पॉलिटिकल साइंस में एमए कर चुकीं रचना को मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों में खासी पकड़ मानी जाती है. इसके अलावा वह दिल्ली बीजेपी की गतिविधियों के साथ गुजरात की राजनीतिक हलचल, दिल्ली सिविक बॉडी, दिल्ली महिला आयोग की खबरों पर खास पकड़ रखती हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन