Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के कविता संग्रह ‘राधिके विद्रोह कर दो’ का विमोचन- प्रवेश निशुल्क

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के पहले कविता संग्रह “राधिके विद्रोह कर दो” का भव्य विमोचन 31 मार्च, 2025 को त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन संजना बुक्स द्वारा किया जा रहा है।

अभिषेक उपाध्याय ने अपने संग्रह के बारे में कहा, “कुछ शब्द आपकी प्रतीक्षा करेंगे! कुछ लम्हें आपके इंतज़ार में होंगे!! मेरी कविताओं की पहली किताब के विमोचन में अपरिचय की आहटों की भी चिरपरिचित प्रतीक्षा होगी!!!”

कार्यक्रम में कई चर्चित साहित्यकार, पत्रकार और लेखक शिरकत करेंगे। संजना तिवारी इस विमोचन समारोह का संचालन करेंगी।

आमंत्रित प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं:

  • संत प्रसाद राय
  • रुबिका लियाक़त
  • निखिल दूबे
  • राजीव रंजन
  • अल्का सिंह
  • पंकज पांडेय
  • रविकांत
  • नंदिनी
  • अनुप अवस्थी
  • शालिनी बाजपेई

कविता संग्रह में विद्रोह और आत्मस्वीकृति की गूंज

“राधिके विद्रोह कर दो” शीर्षक कविता संग्रह में स्त्री चेतना, विद्रोह और आत्मस्वीकृति के स्वर प्रमुखता से सुनाई देते हैं। संग्रह की एक प्रमुख कविता कहती है—

“चुप्पियों की कनपटी पर
एक रोज़ पिस्तौल रख दो
और यूँ गोली चलाओ
शहर भर में शोर कर दो!
राधिके विद्रोह कर दो!!”

यह आयोजन 31 मार्च, 2025 को शाम 6 बजे से होगा और इसमें सभी साहित्य प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन