Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राघव चड्ढा पर नजरें जमाए रखें, ये नेक्स्ट बिग थिंग है!

गिरीश मालवीय-

राघव चड्ढा पर नजरे जमाए रखें….. ये नेक्स्ट बिग थिंग है ……..इनके पीछे वही अंतरराष्ट्रीय ताकते काम कर रही है जिन्होंने अचानक से केजरीवाल को सीधे राष्ट्रीय राजनीति की मुख्य धारा में लाकर खड़ा कर दिया। राघव चढ्ढा अपना हर दांव बहुत चतुराई से चल रहे हैं।

अभी खबर आ रही है कि राघव चढ्ढा जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ परिणय बंधन मे बंधने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है।

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी सेलिब्रिटी है जो नरेन्द्र नरेंद्र मोदी के साथ नग्न टांगे फैलाए फोटो खिंचवाती है और दुनिया भर का मीडिया वो तसवीर छापता है।

ये सारा खेल वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम से ऑपरेट होता है। पिछले साल राघव चढ्ढा भी इसकी मीटिंग में शामिल होने दावोस गए थे। वहां से राघव चड्ढा ने ट्विटर पर संदेश लिखा, “दावोस से हेलो! वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरस के यंग ग्लोबल लीडर कम्यूनिटी के एक सदस्य के तौर एक सप्ताह भर के लिए प्रवास पर हूं. प्रवास के समय में मैं दुनिया के अलग अलग बिजनेस लीडर्स से मुलाकात कर रहा हूं और दिल्ली के विकास की कहानी समझा रहा हूं. इसके साथ ही पंजाब में निवेश की संभावनाओं को भी हाईलाइट कर रहा हूं.”

प्रियंका चोपडा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में नियमित रूप से उपस्थित होती हैं। 2020 में वह बिल गेट्स की भारत में पोलियो नियंत्रित करने के प्रयास की प्रशंसा करती हैं।

राघव चढ्ढा के कनेक्शन भी गहरे हैं। किसी को ऐसे ही बिना सेटिंग के अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड नहीं मिल जाते। पिछले साल ही उन्हे लंदन में इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राघव चड्ढा को सरकार और राजनीति श्रेणी में ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर’ चुना गया। उसके बाद उन्होने इस साल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लिया।

राघव चढ्ढा जिस तरह से राजनीती में तरक्की की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं जिस तरह से उन्हे मीडिया कवरेज देती है, ये बात हैरान करती है। आप देखिए कि आम आदमी पार्टी के वे नेता जो पिछले 20 सालों से केजरीवाल से कंधे से कंधा मिलाए खड़े रहे उन्हें नजरंदाज कर के थ्री पीस सूट पहन कर पहली बार केजरीवाल से मिलने आए राघव चढ्ढा को सीधे राज्यसभा का सदस्य बना दिया गया। कोई न कोई ताकत जरूर इस आदमी के पीछे है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन