Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कौन हैं राघवेंद्र सैनी? अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने बनाया लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार सैनी को लखनऊ से अपनी पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया.

उन्होंने कहा कि राघवेंद्र सैनी हाई कोर्ट, लखनऊ में अधिवक्ता होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनके संघर्षशील कार्यों के कारण पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है.

मूलरूप से गोरखपुर निवासी राघवेंद्र कुमार ने गोरखपुर से ही पढ़ाई लिखाई की है. शहर के सरकारी स्कूल जुबली इंटर कॉलेज से 10वीं और बारहवीं करने के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी और वकालत की शिक्षा ग्रहण की.

बतौर सामाजिक कार्यकर्ता भी राघवेंद्र की पहचान गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन