Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकार रहीसुद्दीन रिहान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC परीक्षा क्रैक कर बने IIS अधिकारी

नई दिल्ली- ऑल इंडिया रेडियो की समाचार सेवा, ‘आकाशवाणी समाचार’ में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत पत्रकार रहीसुद्दीन रिहान ने ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) की परीक्षा पास कर ली है। उनका चयन ‘भारतीय सूचना सेवा’ (IIS) में हुआ है। उन्हें पांचवी रैंक प्राप्त हुई है।

मीडिया के क्षेत्र में समाचार पत्र, पत्रिका, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया और रेडियो जैसे अलग-अलग माध्यमों में 12 वर्ष से ज्यादा काम करने का अनुभव रखने वाले, श्री रिहान के पास अकादमिक, रिसर्च सेक्टर और सोशल डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव है।

श्री रिहान पिछले लगभग 5 वर्ष से ‘आकाशवाणी समाचार’ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जी-20 समिट, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर, इंडिया सोलर अलायंस समिट और वर्ल्ड फूड इंडिया समिट सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को कवर किया है। वहीं, संसद और विधानसभा, केंद्र तथा राज्य सरकार के मंत्रालयों, लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव और पॉलिटिकल पार्टियों की रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

यहां से पहले, वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में ‘मीडिया मॉनिटरिंग तथा समाचार विश्लेषक’ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मीडिया इंडस्ट्री में अपनी प्रोफेशनल जर्नी के दौरान, श्री रिहान नवभारत टाइम्स समाचार पत्र, आईएनएस मीडिया ग्रुप, कोबरा पोस्ट, न्यू देहली पोस्ट, नई दुनिया तथा नेशनल दुनिया समाचार पत्र, कथादेश पत्रिका आदि संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, वह ह्यूमन डेवलपमेंट के लिए प्रतिष्ठित संस्थान गिरी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (GIDS) और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट (IHD) के साथ भारत सरकार के ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ (MHRD) के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में रिसर्च का कार्य भी कर चुके हैं।

भारत में यूथ डेवलपमेंट के मुद्दे पर काम करने के लिए अमेरिकी कंपनी ‘ऑरेकल’ द्वारा संचालित ह्यूमन डेवलपमेंट सेक्टर की प्रतिष्ठित फैलोशिप ‘चेंजलूम्स-लर्निंग एंड लीडरशिप जर्नी’ के लिए भी, श्री रिहान वर्ष 2018 में चयनित हो चुके हैं। इस फैलोशिप के अंतर्गत उन्होंने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में यूथ विकास के मुद्दे पर महत्वपूर्ण काम किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट श्री रिहान ने जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही, वह देश के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर सिविल सोसायटी’ (CCS) से ‘पॉलिसी मेकिंग, ड्राफ्टिंग एंड एनालिसिस’ में ग्रेजुएट हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन