Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एंकर को “कलंक” बताकर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने इस आयोजन का निमंत्रण ठुकराया!

हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को समर्पित 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस और देवर्षि नारद जयंती समारोह 3 मई 2026 को नोएडा में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रेरणा शोध संस्थान न्यास और NIOS के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), सेक्टर-62, नोएडा स्थित कल्याण सिंह सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर मीडिया, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शिरकत करेंगे।

समारोह में डीडी न्यूज की सलाहकार संपादक रीमा पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि अमन चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय कुमार करेंगे। वहीं, कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।


आज यह निमंत्रण मिला। उत्तर में भेजने वाले सज्जन को जो लिखा है वह यह है।

“अमन चोपड़ा जैसे पत्रकारीय कलंक से पत्रकारिता पर प्रवचन सुनना आपको मुबारक। यह हास्यास्पद होता यदि इतना दुर्भाग्यपूर्ण न होता। मेरे धिक्कार स्वीकार कीजिए।

नारद को पत्रकारिता का प्रतीक बनाना भी उतना ही हास्यास्पद है। वह ‘देवर्षि’ ही माने जाते हैं मनुष्य नहीं। वह धर्मज्ञ, सर्वज्ञ, हर लोक में इच्छानुसार विचरण में समर्थ और दैवी क्षमताओं से युक्त माने जाते हैं। उन्हें मानवीय सीमाओं-क्षमताओं से जोड़ना मूर्खतापूर्ण है।

पत्रकारिता मनुष्यों ने शुरू की देवताओं ने नहीं। नारद पत्रकारों के आदर्श नहीं हो सकते। साहस हो तो कार्यक्रम में मेरे ये विचार रखिए।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Satish Pradhan

    May 3, 2026 at 11:25 pm

    राहुल जी ने एकदम सत्य कहा है, उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए. ऐसा कोई बड़े जिगरे वाला ही कह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन