Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीबीसी के इस पत्रकार का मखौल उड़ाने पर घिर गए राहुल गांधी!

बीबीसी के पत्रकार सलमान रावी और राहुल गांधी की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. 1 मिनट 57 सेकंड के इस वीडियो में सलमान रावी, राहुल गांधी से अग्निवीर भर्ती को लेकर सवाल करते हैं. जिसके बाद राहुल गांधी कहते हैं आप रिपोर्टर हैं.. मालिक थोड़े ना हैं. नाम क्या है आपका? रिपोर्टर नाम बताता है.

राहुल पूछते हैं बीबीसी अडानी की कंपनी है? रिपोर्टर कहता है विदेशी कंपनी है. इतने में राहुल के साथ में खड़ा कांग्रेस का एक नेता कहता है कि, बीजेपी का आदमी है. राहुल कहते हैं नहीं ये बीजेपी का आदमी नहीं होगा.

इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं, देखिए कितने मजे की बात है.. एक विदेशी कंपनी का भारतीय रिपोर्टर अग्निवीर को लेकर सवाल कर रहा है, लेकिन भारत की मीडिया इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है. क्योंकि अडानी जैसे दो-तीन पूंजीपतियों का भारत की मीडिया पर कब्जा है.

देखें राहुल गांधी के वीडियो पर आए कुछ कमेंट्स..

आदित्य राज कौल-
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज ग्वालियर के मोहना में राहुल गांधी ने एक पत्रकार का अपमान इस तरह किया। मैं बीबीसी के सलमान रवि को एक निष्पक्ष पत्रकार के रूप में कई वर्षों से जानता हूं। फिर भी आरजी उनका अपमान करते हैं जबकि उनका गिरोह सलमान को भाजपा कार्यकर्ता कहता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी राजनीति में असफल हो जाते हैं।

विष्णु राजगढ़िया-
मेरा शुरू से मानना है कि राहुल गांधी को राजनीति में नहीं आना चाहिए था। वह इस लायक नहीं। न जमीनी समझ है, न टीम, न होमवर्क, न मुद्दों को समय पर उठाने की रणनीति। वह BJP के लिए वरदान हैं। salmanravi एक जमीनी, संवेदनशील, जुझारू पत्रकार हैं। RG माफी मांग लें, तो बेहतर होगा। छोटा-सा पत्रकार कहना मूर्खता है। पत्रकार छोटा सा नहीं होता। सलमान वैसे भी बड़े पत्रकार हैं। RG की उद्दंडता कायम रही तो सबको औकात बताते फिरेंगे। नसीरुद्दीन से कहेंगे, आप तो छोटे से कलाकार हैं। डायरेक्शन में आपकी चलती कहां है। विदेशी मीडिया वाली बात भी बचकानी है। RG होपलेस केस है।

सुनील मेनन-
ये है इसका सामाजिक न्याय. छोटा बड़ा, मालिक मजदूर. बस इससे आगे सोच ख़तम. दो बार नाम बोला Salman Ravi. लेकिन दोनों बार सिर्फ Ravi कह कर दोहराया. दोगलापन देखो. Salman बोलने में फट गई कि मुस्लिम वोट ना कम हो जाए. @RahulGandhi ने अंदाज़ लगाया कि BBC अग्निवीर के खिलाफ बोली.

राहुल गांधी ने क्या कहा? देखें वीडियो..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन