Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल गोयल फिर पहुँचे Zee News, इस बार भी संभालेंगे DNA

क़रीब 13 वर्षों से मीडिया में सक्रिय राहुल गोयल एक बार फिर Zee News का हिस्सा बन गए हैं। वो इस बार भी देश के नम्बर 1 प्राइम टाइम शो DNA की ज़िम्मेदारी संभलेंगे।

राहुल की ये Zee न्यूज़ में तीसरी पारी है। इससे पहले भी वो 2019 से जनवरी 2021 तक इसी ज़िम्मेदारी को सम्भाल रहे थे।

राहुल 2014 से 2017 तक भी Zee News में DNA देख रहे थे। इस बीच वो नेटवर्क 18, इंडिया टीवी और रिपब्लिक भारत जैसे संस्थानों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं।

राहुल DNA में निखिल दूबे के आने के बाद संस्थान से अलग हुए थे लेकिन क़रीब 2 महीने में ही निखिल दूबे के चले जाने के बाद राहुल गोयल की वापसी हुई है।

राहुल गोयल बेस्ट प्राइम टाइम शो कैटेगोरी में DNA के लिए प्रतिष्ठित एनटी अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन