Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को पलट कर दे दिया!

राहुल गांधी का ये तीखा ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है जिसमें उन्होंने लिखा है आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा भारतीय संसद के इतिहास का एक दुखद दिन

भोपाल के वोटरों को शर्मसार कर रही है प्रज्ञा ठाकुर… साध्वी और सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बुधवार को लोकसभा में गोडसे के बारे में दिए गए बयान को सदन की कार्रवाई से विलोपित कर दिया गया है. पिछले बयान पर प्रधानमंत्री मोदी दवारा उन्हें कभी माफ़ ना किए जाने के ऐलान्र के बाद भाजपा को दूसरी बार धर्मसंकट में डालने पर उन्हें रक्षा मंत्रालय की समिति से बाहर कर दिया गया है.

संसद सत्र के दौरान पार्टी संसदीय दल की बैठकों में भी उन्हें भाग नहीं लेने दिया जाएगा.वैसे सख्त कार्रवाई के बजाए ऐसे कदमों को भी राजनैतिक प्रेक्षकों द्वारा रस्मी ही माना जा रहा है.

प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गाँधी के हत्यारे का दुबारा महिमामंडन कर भोपाल लोकसभा सीट के मतदाताओं को भी शर्मसार किया है जिसने उन्हें दिग्विजयसिंह जैसे कद्दावर नेता के विरुद्ध खासे वोटों से जिता कर लोकसभा भेजा है. यह मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है की ग्वालियर में किसी सिरफिरे ने गोडसे का मंदिर बनाने का भी दुस्साहस किया है और कांग्रेस सरकार होने पर भी रस्मी कार्रवाई ही हुई है.

बहरहाल मानसिक तौर पर बीमार लोगों के ऐसे कृत्यों को दरकिनार कर भी दें पर जब सांसद राष्ट्रपिता के हत्यारे के बारे मे ऐसी जुबान में बोलने लगे तो सचेत हो जाने की जरूरत है.भाजपा को कठोर कार्रवाई करनी होगी वरना उसे ही कठघरे में खड़ा किया जाएगा.

भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार श्रीप्रकाश दीक्षित की रिपोर्ट.

https://youtu.be/YWzx4jRTnYc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन