Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी वाले रजत शर्मा ने महिला प्रवक्ता को गाली बक दी? देखें वीडियो

कांग्रेस पार्टी की सदस्य और प्रवक्ता रागिनी नायक ने दो वीडियो क्लिप ट्वीट कर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उन्हें लाइव कार्यक्रम में गाली दी है.

नायक ने जो दो क्लिप ट्वीट की हैं उनमें एक 16 सेकंड की और दूसरी 14 सेकंड की है. इन दोनों ही क्लिप में अपने जवाब के बाद रजत शर्मा कुछ बुदबुदाते दिख रहे हैं, उसे गौर से सुनने समझने पर यह पता लग रहा है कि शर्मा ने जो कहा, वह आपत्तिजनक है.

रागिनी ने अपने ट्वीट में लिखा है.. “पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया! इसमें रजत शर्मा ने On Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं! मैंने Factcheck किया! चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो) पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा?”

नीचे देखें यह वीडियो और उसके बाद कुछ कमेंट्स…

अभिसार शर्मा-
बौखलाहट की इन्तेहा. In solidarity with रागिनी नायक. Shocking and unbelievable.

अशोक कु पांडेय-
पागल हो गए हो रजत शर्मा? जवाब नहीं सूझे तो गाली पर उतर आये? रागिनी नायक से माफ़ी माँगो अगर ज़रा भी शर्म बाक़ी है तो।

नीरज झा
गोदी होते हुए भी रजत की शैली अपने साथी गोदी एंकर्स से अलग रही। लेकिन बीते कुछ महीनों में इनके रंग खुलकर सामने आ गए। रजत शर्मा जी ने अपने शो में खुला प्रचार किया था मोदी का। अब जब चुनाव हार गए मोदी तो रजत के फ्रस्टेशन का लेवल हाई है। इसलिए इस भाषा पर उतर गए हैं। मुझे लगता है महिला कांग्रेस को इसका विरोध करना चाहिए और मजबूर करना चाहिए रजत शर्मा को माफ़ी मांगने के लिए।

निगार परवीन-
नोएडा स्टूडियों का नफरती गैंग बुरी तरह बौखलाया हुआ है। मालिक की हार का सदमा लगा हुआ है। देखिए कैसे एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर एक महिला प्रवक्ता को पत्रकारिता की रंग में रंगा सियार संपादक गाली दे रहा है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन