Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 और एबीपी के बाद रजत शर्मा ने भी बनाई हार्ड-हिंदुत्व से दूरी, देखें वीडियो

मोहम्मद अनस-

TV9 भारतवर्ष, ABP न्यूज़ के बाद रजत शर्मा भी हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और यूपी सरकार की मंशा के विपरीत समाचार प्रस्तुत कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते भर से आप ABP और TV9 की ख़बरों का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि वहां दिल्ली में बीजेपी नेताओं द्वारा इफ्तार की बात हो या फिर संभल और मेरठ में पुलिस की दादागीरी, औरंगज़ेब का मसला हो या कब्र और मस्जिद, हर जगह ऐसा लग रहा है जैसे कि अचानक से गोदी मीडिया का ह्रदय परिवर्तन हो गया हो।

मुझे यह दिल्ली बनाम लखनऊ की लड़ाई अधिक लग रही है। यूपी वाले बाबा को लखनऊ तक सीमित करने के लिए हॉर्ड हिंदुत्व से सभी बचते नज़र आ रहे या फिर बाबा वाले हिंदुत्व को नकारा जा रहा है। सौगात ए मोदी भी इसी एजेंडे के तहत लाया गया है।

एक ओर यूपी में ब्यूरोक्रेट लॉबी हॉर्ड हिंदुत्व की राह चुन कर, बाबा की नज़र में सुपर बनना चाह रही तो वहीं मीडिया ने अलग राह चुन ली है या उसे कहा गया है।

ख़ैर, इन तमाम नाटक और नौटंकियों के बीच मुसलमान बस सब्र करें। सब्र में बहुत ताकत है। धैर्य, हर बुरे समय का उत्तर है।


रजत शर्मा ने एक्स पर जामा मस्जिद का वीडियो क्लिप अपलोड कर लिखा है-

कल जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद शाबान बुखारी और उनके परिवार ने मुझे रमज़ान के अलविदा जुम्मा पर इफ़्तार में आमंत्रित किया. हज़ारों लोगों ने साथ, देश दुनिया के बड़े dignitaries के साथ, जामा मस्जिद में इस आयोजन में भाग लेना, एक सुखद अनुभव था. जामा मस्जिद का atmosphere दिलकश था और इस ऐतिहासिक इमारत को खूबसूरती से सजाया गया था. जब मैंने ऊपर terrace से नीचे बैठे हज़ारों लोगों को देखा, तो उन्होंने हाथ हिलाकर मुझे greet किया, मेरा अभिवादन किया, सम्मान किया. वो लम्हा मुझे हमेशा याद रहेगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन