Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजीव ओझा का लाइव टाइम्स में प्रमोशन, यूपी के संपादक बनाये गये

लाइव टाइम्स न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ राजीव ओझा को प्रमोट करके यूपी का एडिटर बना दिया गया है. प्रबंधन ने उनकी क्षमताओं को देखते हुए एक साल के भीतर ही यह प्रोन्नति दी है.

चैनल ज्वाइन करने के छह माह के भीतर ही लखनऊ में आयोजित चैनल के पहले कॉन्क्लेव (एलटी एक्सचेंज) का सफल आयोजन करके वह चर्चा में आये थे. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत यूपी के तमाम दिग्गज राजनीतिज्ञ शामिल हुए थे.

राजीव विगत तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले राजीव ओझा वर्ष 2012 से 2024 तक हिंदुस्तान लखनऊ से जुड़े हुए थे.

इससे पहले वह दैनिक जागरण के लखनऊ, फैज़ाबाद (अब अयोध्या) और लखीमपुर खीरी कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राजीव अयोध्या और लखीमपुर खीरी में ब्यूरो चीफ रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन