Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता में शब्द और भाषा का ज्ञान जरूरी : राजेंद्र सिंह

जनसंचार विभाग में संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभाग में मंगलवार को नए दौर की हिंदी पत्रकारिता विषयक संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह से सीधी बात की और आधुनिक पत्रकारिता के गुण से परिचित हुए.

बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। शब्द और भाषा की मजबूत से आप आसानी से पत्रकारिता में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्री और उसके व्यावहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ने पर अहंकार त्याग कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फील्ड में काम करने के दौरान रिपोर्टर की विश्वसनीयता, धैर्य और विनम्रता ही उसे सफल बना सकती है। विद्यार्थियों को साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि शब्द ब्रह्म है जितना आपकी शब्दों पर अच्छी पकड़ होगी, उतना ही आपकी लेखनी में निखार आएगा। व्याख्यानमाला में बच्चों के प्रश्नों का जवाब भी मुख्य अतिथि ने दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर एवं धन्यवाद् ज्ञापन विभाग के पूर्व छात्र डॉ मनोज वत्स ने किया। इस अवसर पर राकेश यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चंदन सिंह , विनोद तिवारी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन