Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिन्‍दुस्‍थान समाचार के क्षेत्रीय सम्‍पादक बनाये गये राजेश तिवारी!

हिन्‍दुस्‍थान समाचार बहुभाषी न्‍यूज एजेंसी के मुख्‍य समन्‍वयक राजेश तिवारी को एजेंसी का क्षेत्रीय सम्‍पादक बना दिया गया है। वह दोनों जिम्‍मेदारियों का निर्वहन करेंगे। श्री तिवारी को चार राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार एवं झारखंड में एजेंसी के सम्‍पादक की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा।

राजेश न्‍यूज एजेंसी के यूपी ब्‍यूरोचीफ एवं स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्‍हें प्रमोशन देकर मुख्‍य समन्‍वयक बना दिया गया था। प्रयागराज कुंभ के दौरान एजेंसी का पूरा ऑपरेशन राजेश तिवारी के जिम्‍मे ही था।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान में परास्नातक श्री तिवारी ने डेढ़ दशक पहले ‘ परमिता’ शोध पत्रिका से अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दैनिक जागरण, जमशेदपुर को अपनी सेवायें दीं।

दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद वर्ष 2008 में वह हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी से जुड़े। तब से वह लगातार इस एजेंसी को अपनी सेवायें दे रहे हैं। उनकी क्षमताओं को देखते हुए एजेंसी ने उन्‍हें क्षेत्रीय सम्‍पादक बना दिया है।

श्री तिवारी ने हिन्‍दुस्‍थान समाचार के 15 विशेषांकों का संपादन भी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन