Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से राजेश उपाध्याय और लोकेश चौहान के बारे में सूचनाएँ!

दैनिक जागरण के डिजिटल वेंचर जागरण न्यू मीडिया ने राजेश उपाध्याय को प्रमोट कर एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट के पद पर कार्यभार सौंपा है. अपनी नई भूमिका में वह पहले की तरह कंपनी के सीईओ भरत गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे.

समूह की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अपनी नई पोजीशन में वह एडिटर इन चीफ के तौर पर एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करेंगे. उपाध्याय को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का लंबा अनुभव बताया जाता है.

भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और इंदौर के आईआईएम से पढ़ाई कर चुके राजेश उपाध्याय इससे पहले एचटी मीडिया और डीबी कॉर्प जैसे स्थापित मीडिया समूहों के साथ काम कर चुके हैं.


दैनिक जागरण में बतौर उप मुख्य संवाददाता 20 सालों से कार्यरत पत्रकार लोकेश चौहान ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि लोकेश ने ‘ट्राईसिटी टुडे’ से नई पारी की शुरूआत की है. यहां उन्हें एसोसिएट न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

लोकेश चौहान ने पत्रकारिता करियर की शुरूआत दैनिक जागरण से ही की थी. उन्होंने आरुषि मर्डर केस, निठारी कांड, अनंत अपहरण कांड, नोएडा फार्म हाउस घोटाला, कोरोना महामारी और सुपरटेक ट्विन टावर जैसे चर्चित मामलों को कवर किया है.

पीएम मोदी के पहली बार नोएडा आगमन की कवरेज से लेकर लोकसभा, विधानसभा समेत विभिन्न विषयों और मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन