Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला और नवोदय टाइम्स में कार्यरत रहे राजीव का निधन

Nisheeth Joshi-

राजीव कुमार सक्सेना को सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि… प्रिय राजीव तुम इतने चुपके से चले गए, विश्वास नहीं हो रहा है। आज ही पता चला कि 25 दिसंबर को आपकी आत्मा ने शरीर त्याग दिया।

राजीव सक्सेना

इतना प्यार और सम्मान दिया आपने हमको। जब से जानकारी मिली है लग रहा है हृदय की बहुत गहरे में समाया एक हिस्सा टूट सा गया हो। जब भी आप लखनऊ जा कर मेरी मां से मिलते थे तो मां का फोन आ जाता था कि बेटा तुम्हारा हनुमान आ गया है। इतना प्यार और सम्मान तुम ही दे सकते थे।

जालंधर से लेकर देहरादून तक की सभी स्मृतियां घूम रही हैं।

ईश्वर और महान गुरुजनों से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को अपने हृदय में स्थान दें और परिजनों को शक्ति। दुख की इस घड़ी में और भविष्य में भी बहू शम्मी, बेटे आकाश और बेटे शिखर के साथ हम सदैव खड़े रहेंगे। एक बड़ा शून्य छोड़ गए हो आप। जाने कैसे भर पायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Raj Alok Sinha

    January 3, 2022 at 3:16 pm

    सह्रदय व हंसमुख राजीव सक्सेना भाई साहब को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन