Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

राजकुमार सिंह ‘हिंदुस्तान’ इलाहाबाद के नए संपादक बने

Rajkumar Singh

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने नवभारत टाइम्स से इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार के साथ करने जा रहे हैं।

राजकुमार को हिंदुस्तान अखबार के इलाहाबाद संस्करण का सम्पादक बनाया गया है। अभी तक वह लखनऊ में नवभारत टाइम्स के राजनीतिक सम्पादक हुआ करते थे।

राजकुमार को हिन्दुस्तान इलाहाबाद का नया सम्पादक नियुक्त किए जाने पर लखनऊ के पत्रकारों-परिचितों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञात हो कि राजकुमार एक वक़्त हिन्दुस्तान बनारस के सम्पादक रह चुके हैं। वे न्यूज़24, सहारा समय और वॉयस ऑफ इंडिया के लखनऊ ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं।

अभी तक इलाहाबाद के सम्पदाक रहे विश्वेश्वर कुमार के बारे में खबर आ रही है कि वे इसी फरवरी महीने में रिटायर होने वाले हैं। उनकी जगह राजकुमार सिंह लेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन